कुल्लू

कुल्लू का मंडी स्थंल

मंडी स्‍थल उप मंडी स्‍थल
भुंतर कुल्‍लू
खेगसू
पतली कूहल
चौरी विहाल (मौसमी)
निरमंड (निर्माणाधीन)
बंडरोल (प्रस्‍तावित)
बंजार (प्रस्‍तावित)
बंजार (प्रस्‍तावित)

(1) प्रमुख मंडी स्‍थल भुंतर (मुख्‍य विशेषताएं)

यह विनियमित मंडी स्‍थल कुल्‍लू से 10 किलोमीटर की दूरी पर स्‍थित है। इसकी स्‍थापना 1992 में हुई थी और इस स्‍थल का कुल क्षेत्रफल 9.15 बीघा है। वर्ष 1995 में बाढ़ के दौरान इस मंडी स्‍थल का 40 फीसदी हिस्‍सा बह गया था। यह विनियमित मंडी स्‍थल पूरे साल चालू रहता है। यह मंडी स्‍थल करीब 150 गांवों के किसानों की विपणन जरूरतों की पूर्ति करता है।

(2) उप मंडी स्‍थल कुल्‍लू (मुख्‍य विशेषताएं)

यह उप मंडी स्‍थल अखाड़ा बाजार कुल्‍लू में स्‍थित है। इस स्‍थल का कुल क्षेत्रफल 19.10 बीघा है। यह स्‍थल करीब 20 गांवों के किसानों की जरूरतों की पूर्ति करता है। फिलहाल इस मंडी स्‍थल में 12 आढ़ती काम कर रहे हैं।

(क) क्षेत्रफल 19 बीघा 10 बिस्‍वा
(ख) दुकानों की संख्‍या 12
(ग) कार्यालय 1
(घ) बूथ/स्‍टोर 6
(ड़) ढका हुआ नीलामी चबूतरा 24*9 वर्ग मीटर (लगभग) चबूतरा
(च) अन्‍य सुविधाएं

टॉयलेट, रोशन, पीने का पानी इत्‍यादि और रैनबसेरा (1)

एसएमवाई कुल्‍लू में भाव टिकर बोर्ड पर प्रदर्शित किए जाते हैं

(3) उप मंडी स्‍थल खेगसू

यह उप मंडी स्‍थल अखाड़ा बाजार कुल्‍लू में स्‍थित है। इस स्‍थल का कुल क्षेत्रफल 19.10 बीघा है। यह स्‍थल करीब 20 गांवों के किसानों की जरूरतों की पूर्ति करता है। फिलहाल इस मंडी स्‍थल में 12 आढ़ती काम कर रहे हैं।

(क) क्षेत्रफल 12 बीघा
(ख) दुकानों की संख्‍या 15 (निर्माणाधीन)
(ग) नीलामी चबूतरा 1
(घ) अन्‍य सुविधाएं रोशनी, पानी, पार्किंग, कैंटीन, चौकीदार की रिहायश

(4) उप मंडी स्‍थल पतली कूहल

यह उप मंडी स्‍थल राष्‍ट्रीय राजमार्ग-21 पर पतली कूहल के पास स्‍थित है। पतली कूहल मंडी स्‍थल मनाली में फल उत्‍पादक संघ की इमारत के पास शुरू किया गया था। वर्ष 1995 में आई बाढ़ में मंडी स्‍थल बह गया था, जिसके बाद मंडी को पतली कूहल में पार्क के पास स्‍थानांतरित कर दिया गया, जहां पर एक बीघा भूमि कृषि विभाग के नाम हस्‍तांतरित की गई। यह उप स्‍थल वर्ष 2004 तक कार्यरत रहा। वर्ष 2003-04 के दौरान मंडी समिति ने बाराग्रान नाला पुल के पास 2-12 बीघा निजी जमीन खरीद ली, जहां कुछ सरकारी भूमि भी उपलब्‍ध थी। जुलाई 2004 में यहां विपणन गतिविधियां शुरू कर दी गईं। इस स्‍थल का कुल क्षेत्रफल करीब 5-10 बीघा है। इस स्‍थल में निम्‍नलिखित सुविधाएं उपलब्‍ध हैं:

(क) क्षेत्रफल 5 बीघा
(ख) दुकानों की संख्‍या 12
(ग) कार्यालय 1
(घ) कैंटीन 1
(ड़) पैकिंग और ग्रेडिंग 1
(च) भूतल पर हॉल
(छ) अन्‍य सुविधाएं

रोशनी, पानी, नीलामी चबूतरा, पार्किंग

(5) उप मंडी स्‍थल चौरी बिहाल

यह उप मंडी स्‍थल राष्‍ट्रीय राजमार्ग -21 पर मनाली के पास स्‍थित है। इस स्‍थल का कुल क्षेत्रफल 17-4 बीघा था। बाढ़ के दौरान इस स्‍थल का करीब आधा हिस्‍सा बह गया था। अब 8 बीघा भूमि उपयोग के लिए उपलब्‍ध है। वर्ष 2004-05 के दौरान यह स्‍थल इस जगह स्‍थानांतरित हो गया था और फिलहाल फल एवं सब्‍जियों के 5 आढ़ती यहां काम कर रहे हैं। लाहौल स्‍पीति क्षेत्र के लिए आलू के बीज की स्‍टैकिंग, ग्रेडिंग और पैकिंग के लिए लगभग इसी स्‍थल का प्रयोग किया जाता है। इस स्‍थल में निम्‍नलिखित सुविधाएं उपलब्‍ध हैं:

(क) क्षेत्रफल 8 बीघा
(ख) दुकानों की संख्‍या 12
(ग) अन्‍य सुविधाएं बिजली, पीने का पानी और पार्किंग

(6) उप मंडी स्‍थल बंडरोल

यह मंडी उप स्‍थल राष्‍ट्रीय राजमार्ग-21 पर कुल्‍लू से मनाली की दिशा में 10 किलोमीटर दूरी पर स्‍थित है। यह एक मौसमी मंडी स्‍थल है और यहां मई से अक्‍तूबर तक काम होता है। फिलहाल 38 आढ़ती इस मंडी स्‍थल में काम कर रहे हैं। इस स्‍थल का कुल क्षेत्रफल करीब 13 बीघा है। यह स्‍थल वन भूमि पर चलाया जा रहा है। भूमि के लिए हिमाचल प्रदेश का वन विभाग सैद्धांतिक मंजूरी दे चुका है। इस स्‍थल में निम्‍नलिखित सुविधाएं उपलब्‍ध हैं:

(क) क्षेत्रफल 13 बीघा
(ख) दुकानों की संख्‍या
(ग) अन्‍य सुविधाएं बिजली, पीने का पानी और पार्किंग

(7) उप मंडी स्‍थल बंजार

यह उप मंडी स्‍थल विनियमित मंडी स्‍थल भुंतर से 20 किलोमीटर दूर राष्‍ट्रीय राजमार्ग – 21 पर स्‍थित है। बंजार विकास खंड के किसानों को कृषि उत्‍पादों के विपणन की सुविधा उपलब्‍ध करवाने के लिए एपीएमसी कुल्‍लू और लाहौल स्‍पीति ने बंजार के पास एक इमारत किराए पर ली, जिसमें 9 दुकानें और बरामदा है। बरामदे का प्रयोग नीलामी गतिविधियों के लिए किया जाता है। इस स्‍थल में निम्‍नलिखित सुविधाएं उपलब्‍ध हैं: (क) दुकानों की संख्‍या - 9 (ग) अन्‍य सुविधाएं – बिजली, पीने का पानी और पार्किंग ।

मंडी स्‍थल/उप मंडी स्‍थल का नाम 2004-2005 2005-2006 2006-2007 2007-2008 2008-2009 2009-2010
कुल्‍लू 2,28,302/- 2,18,626/- 1,42,510/- 37,560/- 26.045/- 2,09,650/-
बंडरोल 12,53,201/- 7,44,485/- 8,81,070/- 8,04,612/- 7,90,238/- 12,53,201/-
भुंतर 13,97,037/- 16,76,937/- 9,23,637/- 10,16,226/- 9,76,566/- 14,41,315/-
पतली कूहल 4,47,289/- 4,15,615/- 2,59,560/- 3,40254/- 4,01,705/- 5,72,129/-
चौरी विहाल 1,13,816/- 1,06,628/- 65,580/- 82,037/- 58,975/- 2,08,666/-
बंजार --- --- 50,705/- 82,587/- 54,836/- 1,60,421/-
खेगसू --- --- 1,21,376/- 1,07,143/-
अन्‍य क्षेत्रफल 46,42,820/- 60,80,411/- 91,25,820/- 70,84,552/- 91,10,155/- 2,21,02,907/-